भाग 3

इलेक्शन ऑडिट

2024 में एन चंद्रबाबू नायडू की चुनावी जीत: चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज वो आधारहीन गिनतियां जिनकी कोई पड़ताल नहीं हुई

चुनाव आयोग के भीतरी दस्तावेजों में चित्तूर की लोक सभा सीट पर शाम 6 बजे वोट डाल रहे वोटरों की गिनती 56,067 दर्ज की गई थी। लेकिन जिन सात विधान सभा की सीटों को मिलाकर चित्तूर की लोक सभा सीट बनती है उन सीटों पर शाम 6 बजे वोट डाल रहे वोटरों की गिनती को आयोग ने महज 24,596 दर्ज किया। आयोग ने चित्तूर में वोटरों की गिनती में मौजूद इस 31,000 से ज्यादा वोटरों के अंतर की आज तक कोई पड़ताल नहीं की। 
Chandrababu Naidu, an Andhra Pradesh map and voters queuing after 6 pm in the 2024 elections.
चित्र और ग्राफिक्स: निदा फातिमा मोमिन

नई दिल्ली: एक दिन छोड़कर भारत के निर्वाचन आयोग को दो अलग-अलग रिपोर्टें भेजी गईं। इन दोनों रिपोर्टों में आयोग के अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शाम 6 बजे के बाद वोट डालने वाले वोटरों की दो अलग-अलग गिनतियों को दर्ज किया था। द रिपोर्टर्स कलेक्टिव को पता चला है कि इन दोनों गिनतियों में जमीन आसमान का फर्क है।  

एक रिपोर्ट में चित्तूर लोक सभा के लिए अधिकारी कहते हैं कि सूरज ढलने के बाद शाम 6 बजे भी 56,067 वोटर लाइन में खड़े वोट डालने का इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी रिपोर्ट में अधिकारियों ने आयोग को बताया कि जिन सात विधान सभा की सीटों को मिलाकर चित्तूर की लोक सभा सीट बनती है, उन सीटों पर महज 24,596 वोटर देर रात तक वोट डालने के लिए रुके हुए थे। 

वोटरों की इन गिनतियों को एक दूसरे के समान होना चाहिए क्योंकि लोक सभा और विधान सभा के चुनाव एक साथ और एक ही बूथ पर हुए थे। यहां तक कि इन दोनों चुनावों के लिए लोगों ने एक ही कतार लगाई थी। 

वोटरों की गिनती में ये जो 31,000 से ज्यादा का अंतर है उससे आयोग के कान खड़े हो जाने चाहिए थे। आंध्र प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEO) ने माना था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में आई गड़बड़ियों और हिंसा की वजह से वोटिंग देर रात तक चलती रही थी।  चुनाव आयुक्त के मुताबिक एक मामले में वोटिंग रात के 2 बजे तक भी चली थी। विपक्षी पार्टियों ने दावा किया था कि देर रात तक हुई ये असमान्य वोटिंग चुनावी धांधली का खुला सबूत है। 

वोटरों की गिनती का ये अंतर इसलिए और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि तेलगू देशम पार्टी (TDP) के एन चंद्रबाबू नायडू चित्तूर की कुप्पम विधान सभा सीट से ही चुनाव जीत कर मुख्य मंत्री बने थे। चित्तूर की लोक सभा सीट जिन सात विधान सभा की सीटों से मिलकर बनी है कुप्पम उनमें से एक है। 2024 में लोक सभा और आंध्र प्रदेश की विधान सभा के चुनाव एक साथ हुए थे, और चित्तूर की इन सभी सात विधान सभा की सीटों के साथ-साथ चित्तूर की लोक सभा सीट पर TDP ने जीत दर्ज की थी। 

भारत का निर्वाचन आयोग हमारे वोटों का संरक्षक है। संविधान ने इसे स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने और हमारे चुनावी लोकतंत्र की शुचिता को बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है।

इसलिए अगर आयोग आंखें मूंद ले तो हम सभी को चिंता होनी चाहिए।

ये इलेक्शन ऑडिट सीरीज दिखाती है कि कैसे आयोग 2024 में देश भर में हुए चुनावों की निगरानी करने में विफल रहा है।

Election Audit illustration

इस सबके बावजूद हमने पाया कि जिन रिपोर्टों से संभावित चुनावी धांधली को उजागर होना था वो रिपोर्टें आयोग में दबी रहीं। इन रिपोर्टों को सार्वजनिक नहीं किया गया। ये रिपोर्टें द कलेक्टिव के हाथ लगी हैं और हमने इनका विश्लेषण किया है। ये हमारी इलेक्शन ऑडिट सीरीज का तीसरा भाग है।

हमने अब तक रिटर्निंग ऑफिसरों की तरफ से भेजी गई रिपोर्टों का सिर्फ एक लोक सभा की सीट के लिए रिव्यू किया है। बाकी की सीटों पर क्या हुआ था ये अभी स्पष्ट नहीं है।

ECI records show 24,596 queue slips across seven Chittoor assembly seats versus 56,067 for the Chittoor parliamentary seat.
चुनाव आयोग की चित्तूर से दो रिपोर्टें जिनमें शाम 6 बजे के बाद लाइन में वोट डालने के लिए खड़े लोगों की गिनतियों में भारी अंतर है। ग्राफिक: निदा फातिमा मोमिन

जैसे चित्तूर में वोटरों की गिनतियों में अंतर है वैसा ही अंतर शाम 6 बजे के बाद हुई वोटिंग में किसी दूसरी सीट पर मिलने पर आयोग इस बात की गारंटी नहीं दे सकता है कि इस सीट पर वोटिंग सही से हुई थी कि नहीं।

हमने चुनाव आयोग और आंध्र प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त से वोटरों की गिनतियों में मौजूद इस विसंगति के पीछे का कारण पूछा। चुनाव आयोग ने हमें कोई जवाब नहीं दिया लेकिन चुनाव आयुक्त के ऑफिस ने हमसे जिले के चुनाव अधिकारी को खत लिखने को कहा। हमने खत लिख दिया है। अगर हमें कोई भी अधिकारी जवाब देता है तो हम इस खबर को अपडेट कर देंगे।  
‍
आप इस इलेक्शन ऑडिट सीरीज के पहले और दूसरे भाग को नीचे पढ़ सकते हैं।
Election Audit Part 1
Part 1
Election Audit Series
तीन सूबों की 51 सीटें, डाले गए वोट और गिने गए वोटों में भारी अंतर: 2024 के चुनावों पर इलेक्शन कमीशन के भीतरी दस्तावेज
Read now
Election Audit Part 2
Part 2
Election Audit Series
2024 के चुनाव, 200 सीटें: शाम 5 बजे के बाद डाले गए वोटों की गिनती का चुनाव आयोग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं 
Read now

आयोग पर्चियों का हिसाब कैसे रखता है

जब लोक सभा और विधान सभा के चुनाव एक साथ होते हैं तब आयोग हर बूथ पर ऑफिसरों की तैनाती को बढ़ा देता है। इस स्थिति में तीन पोलिंग ऑफिसरों की जगह बूथ पर एक पीठासीन और पांच पोलिंग ऑफिसरों को तैनात किया जाता है। 

पहला पोलिंग ऑफिसर वोटर लिस्ट से मतदाता की वोटर आईडी को मिलाता है। दूसरा पोलिंग ऑफिसर वोटर के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर मिट न सकने वाली इंक लगाता है और उससे रजिस्टर ऑफ वोटर्स पर हस्ताक्षर कराता है। इस रजिस्टर को फॉर्म 17A भी कहते है जिसमें उन सभी वोटरों का ब्योरा दर्ज किया जाता है जो बूथ में वोट डालने की लिए दाखिल होते हैं। 

तीसरा पोलिंग ऑफिसर दो एक जैसी वोट डालने वाली पर्चियां, यानी वोटर स्लिपें, बनाता है। इन दो पर्चियों में एक पर्ची सफेद और दूसरी गुलाबी रंग की होती है। और ये दोनों पर्चियां वोटर को थमा दी जाती हैं। 

Support Independent Journalism

We need your support. Your donations will help us remain independent and work without fear.

Donate now

इसके बाद वोटर चौथे ऑफिसर का रुख करता है। ये ऑफिसर उस EVM मशीन की कंट्रोल यूनिट का इंचार्ज होता है जो मशीन लोक सभा के चुनाव के लिए प्रयोग की जा रही होती है। वोटर चौथे ऑफिसर को सफेद पर्ची सौंपता है और अपना वोट डाल देता है। 

लोक सभा का वोट डालने के बाद वोटर पांचवे ऑफिसर के पास जाता है। ये ऑफिसर विधान सभा चुनाव के लिए प्रयोग में लाई जा रही EVM मशीन की कंट्रोल यूनिट का इंचार्ज होता है। इस पांचवे ऑफिसर को गुलाबी पर्ची थमाते ही वोटर को अपना दूसरा वोट डालने की इजाजत दे दी जाती है। 

आम तौर पर वोटिंग खत्म होने का अधिकारिक समय शाम के 6 बजे होता है। इस समय जो लोग वोटर डालने के लिए लाइन में इंतजार कर रहे होते हैं पीठासीन अधिकारी उन लोगों को सफेद और गुलाबी वोटर स्लिपों से इतर ऐसी पर्चियां बांट देता है जिन पर पहले से नंबर लिखे होते हैं। जब वोटिंग आधिकारिक तौर पर बंद हो जाती है, सिर्फ वो ही वोटर बूथ में अंदर जाकर वोट डाल पाते हैं जिनके पास ये पर्चियां होती हैं।

इस पर्चियों को लाइन के आखिरी छोर से बांटा जाता है। 1 नंबर की पर्ची लाइन में खड़े आखिरी आदमी को दी जाती है। 2 नंबर की पर्ची लाइन के आखिरी से दूसरे आदमी की मिलती है। ऐसे ही लाइन के पहले आदमी तक पर्चियों को बांट दिया जाता है। और पीठासीन अधिकारी बांटी हुई कुल पर्चियों का हिसाब अपनी डायरी में दर्ज कर लेता है। 
‍
Polling-booth diagram showing a common voter queue and separate Lok Sabha and Assembly voting compartments.
ग्राफिक: निदा फातिमा मोमिन

वोटिंग खत्म होने के बाद पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी और रजिस्टर्स ऑफ वोटर्स को रिटर्निंग ऑफिसर को सौंप देता है। और वोटिंग के अगले दिन रिटर्निंग ऑफिसर इन दस्तावेजों की जांच करता है। अगर रिटर्निंग ऑफिसर को कोई गड़बड़ी नजर आती है तो वो आयोग से पोलिंग स्टेशन पर फिर से चुनाव कराने की सिफारिश करता है। 

अगर चित्तूर में लोक सभा और विधान सभा के चुनाव एक की पोलिंग स्टेशन पर हुए थे, और शाम 6 बजे एक ही पीठासीन अधिकारी ने दोनों चुनावों में वोट डालने के लिए जिन लोगों को पर्चियां बांटी थीं वो एक ही लाइन में खड़े थे, तो लोक सभा और विधान सभा की सीटों के लिए वोटरों की गिनतियां अलग-अलग कैसे हो सकती हैं?

‍
रानू ने इस रिपोर्ट का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद किया है।

THE FOLKS
BEHIND THE Story

Reporters
Sumedha Mittal
Sumedha Mittal

Reporter

Venkatesh Nayak
Venkatesh Nayak

Reporter

Editors
Furquan Ameen
Furquan Ameen

Managing Editor

Contributors
Subhash Kumar Patra
P. Ajay Babu
Nitin Sethi
Nitin Sethi

Founder

Mayank Aggarwal
Mayank Aggarwal

Editor

Dikshya Koirala

Reporter

Nida Fatima Momin
Nida Fatima Momin

Design Editor

Harshitha Manwani
Harshitha Manwani

Reporter

Support Independent Journalism

The Reporters’ Collective collaboratively produces investigative journalism. In many languages and mediums. We report truthfully and bring out facts that the powerful prefer to keep hidden from citizens.

Besides courage and integrity, such reporting requires resources. We need your support. We need citizens to donate to keep us going and keep our work free to read for those who can’t afford to pay. Your donations will help us remain independent and work without fear.

I would like to contribute
For Donations less than Rs.50,000
For Donations above Rs. 50,000
Only Indian citizens can donate to The Reporters' Collective.
You can change how much you give or cancel your contributions at any time.
‍
By proceeding, you are agreeing to our Terms and Conditions. To find out what personal data we collect and how we use it, please visit our Privacy Policy.
We need your support. Your donations will help us remain independent and work without fear.